Latehar News : सदर थाना क्षेत्र के उपर बानपुर इलाके में एक महिला का शव फांसी के फंदे से झूलता बरामद किया गया है. महिला की पहचान उपर बानपुर गांव निवासी करमदेव सिंह की पत्नी लालमणि देवी के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.
इसे भी पढ़ें...
जानकारी के अनुसार, करमा पूजा को लेकर करमदेव सिंह करम डाली लाने जंगल की ओर गया था. जब वह जंगल से वापस अपने घर लौटा तो अपनी पत्नी को फांसी के फंदे से झूलता पाया. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय लोग एवं वार्ड पार्षद को दी. घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को भी दी गई.
सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान के निर्देश पर एसआई रविंद्र महली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. करमा पूजा के दिन महिला की मौत से परिजनों और ग्रामीणों में मातम है. पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा. पुलिस हर एंगल से घटना की जांच कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

