Search

 
 
 

Dhanbad News : कृषि मंडी के बाहर मजदूर का शव मिलने से हड़कंप, काम ठप कर सड़क पर उतरे साथी

Dhanbad News : मृतक के भाई ने दौलत की मौत की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाने के लिए मंडी में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने की मांग की है. उनका कहना है कि फुटेज से यह पता चल सकता है कि रविवार की रात मंडी में क्या हुआ था और दौलत आखिरी बार किन लोगों के साथ या किस स्थिति में दिखाई दिए थे.
 
मजदूर के शव के साथ

Dhanbad News : शहर की कृषि मंडी में सोमवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मंडी खुलने से पहले ही उसके सामने एक मजदूर का शव पड़ा मिला. सुबह काम के लिए पहुंचे मजदूरों की नजर शव पर पड़ी तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. देखते ही देखते मौके पर मजदूरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई.

 

इसे भी पढ़ें...

 

मृतक की पहचान 44 वर्षीय दौलत तांती के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार दौलत पिछले करीब 20 वर्षों से कृषि मंडी में मोटिया मजदूर के रूप में काम कर रहे थे. रविवार देर रात तक वह किस परिस्थिति में मंडी परिसर में थे और उनकी मौत कैसे हुई इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है.

 

सुबह मंडी पहुंचने वाले मजदूरों ने शव को देखा और इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी. सूचना मिलते ही परिजन और अन्य मजदूर भी मौके पर पहुंच गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद बरवाअड्डा पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई.

 

CCTV फुटेज से खुलेगा मौत का राज

मृतक के भाई ने दौलत की मौत की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाने के लिए मंडी में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने की मांग की है. उनका कहना है कि फुटेज से यह पता चल सकता है कि रविवार की रात मंडी में क्या हुआ था और दौलत आखिरी बार किन लोगों के साथ या किस स्थिति में दिखाई दिए थे.

 

इधर, मंडी के मजदूरों में घटना को लेकर आक्रोश है. मजदूरों का आरोप है कि घटना के बाद भी मंडी का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे. अधिकारियों के नहीं पहुंचने के विरोध में मजदूरों ने कामकाज पूरी तरह ठप कर मंडी के मुख्य सड़क को जाम कर दिया.

 

मजदूरों की मांग है कि मंडी के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचें. घटना की जानकारी लें और उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई करें. मजदूरों ने कहा कि जब तक उनकी बात नहीं सुनी जाती तब तक वे काम शुरू नहीं करेंगे.

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. मौत की वजह क्या है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. वहीं, मंडी में लगे CCTV फुटेज की जांच से रविवार देर रात की घटनाओं की कड़ियां जुड़ने की उम्मीद है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही