Search

 
 
 

Latehar News : लातेहार के युवा व्यवसायी मुकेश कुमार का निधन, शोक की लहर

Latehar News: मुकेश कुमार के निधन पर लातेहार चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, गजेंद्र प्रसाद शौंडिक, रामनाथ अग्रवाल, निर्दोष कुमार, विशाल चंद्र साहू, अर्जुन प्रसाद, विनोद प्रसाद सहित अन्य व्यवसायियों ने शोक प्रकट किया है.
 
मुकेश कुमा की फाइल फोटो.

Latehar News : लातेहार के युवा कृषि व्यवसायी मुकेश कुमार का बुधवार को निधन हो गया. वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे. रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दोपहर करीब दो बजे उन्होंने अंतिम सांस ली.

 

इसे भी पढ़ें


उनके निधन पर लातेहार चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, गजेंद्र प्रसाद शौंडिक, रामनाथ अग्रवाल, निर्दोष कुमार, विशाल चंद्र साहू, अर्जुन प्रसाद, विनोद प्रसाद सहित अन्य व्यवसायियों ने शोक प्रकट किया है. चैंबर अध्यक्ष ने कहा कि मुकेश कुमार काफी मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के थे. बीमारी के दौरान भी वे सब से हंसकर बातें करते थे. अपने शांत और सौम्य स्वाभाव के कारण वे अपने मित्रों में काफी लोकप्रिय थे. मुकुश कुमार की दो संतानें हैं. उनके पिता स्व. दिनेश कुमार लातेहार लैंपस के प्रबंधक थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही