Search

 
 
 

Latehar News : युवक ने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Latehar News : जानकारी के अनुसार, वह अपने चाचा के साथ रह रहा था. परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात वह सामान्य था और खाना खाकर सोने के लिए गया. रविवार की सुबह जब देर तक वह कमरे से नहीं निकला तो परिजनों को उसकी चिंता होने लगी. परिजन छत फांदकर उसके कमरे तक पहुंचे. युवक को फंदे में झूलता हुआ पाया.
 
प्रतीकात्मक चित्र

Latehar News : जिले के बालुमाथ थाना क्षेत्र के चट्टी टोला में 24 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. वह अपने घर का एकलौता पुत्र था. उसकी पहचान स्व शंकर श्रीवास्तव के पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गयी है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

जानकारी के अनुसार, वह अपने चाचा के साथ रह रहा था. परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात वह सामान्य था और खाना खाकर सोने के लिए गया. रविवार की सुबह जब देर तक वह कमरे से नहीं निकला तो परिजनों को उसकी चिंता होने लगी. परिजन छत फांदकर उसके कमरे तक पहुंचे. युवक को फंदे में झूलता हुआ पाया.

 

आनन-फानन में उसे लेकर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. जहां चिकित्सक ने जांचोपरांत युवक को मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है.

 

थाना प्रभारी अनुभव सिंहा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. युवक की आत्महत्या का कोई सपष्ट कारण का पता नहीं चल पाया है. युवक की मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही