Search

 
 
 

Latehar News  : आपसी विवाद में  युवक की गोली मारकर हत्‍या

जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के कलकलिया गांव में रविवार की रात रामेश्वर उरांव (47) पिता मानते उरांव की गोली मार कर हत्‍या कर दी गई. उनका शव कलकलिया ग्राम के आंगनबाड़ी केंद्र के पास पाया गया. इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है.
 

Latehar : जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के कलकलिया गांव में रविवार की रात रामेश्वर उरांव (47) पिता मानते उरांव की गोली मार कर हत्‍या कर दी गई. उनका शव कलकलिया ग्राम के आंगनबाड़ी केंद्र के पास पाया गया. इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. 

 

बताया जाता है कि आपसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है. हत्‍या का आरोप गांव के ही भादे उरांव पर लगाया गया है. गांव के मुखिया संतु उरांव और मृतक के चाचा नागदेव उरांव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गोली लगने के बाद रामेश्वर उरांव की मौके पर ही मौत हो गई.

 

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों के अनुसार, इससे पहले भी रामेश्वर उरांव पर आपसी विवाद को लेकर जानलेवा हमला किया गया था.घटना की सूचना मिलते ही बालूमाथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लातेहार भेजा गया.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही