Search

 
 
 

Latehar News : रेलवे ट्रैक से युवक का शव बरामद, मौत के कारण का पता लगा रही पुलिस

Latehar News : बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड में गुरुवार की सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए सदर अस्‍पताल भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है.
 
शव बरामद

Latehar News :  सदर थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव के पास स्थित रेलवे ट्रैक (बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड) से गुरुवार की सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ है. युवक की पहचान बारियातू जागीर गांव निवासी अजय कुमार सिंह (45) वर्ष के रूप में हुई है.

 

इसे भी पढ़े 

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव को पड़ा देखा. इसके बाद पुलिस को जानकारी दी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए सदर अस्‍पताल भेजा. प्रारंभिक जांच में अजय के सिर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई होगी. 

 

हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्‍टमार्टम रिर्पोट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पायेगा. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं गांव में भी मातम पसर गया है. पुलिस परिजन व आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के कारणों का पता चल सके. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही