Search

 
 
 

Latehar News : महुआडांड़ में युवती ने लगाई फांसी

Latehar News: महुआडांड़ थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का सही पता चल पायेगा.
 
फंदे से लटकी युवती.

Latehar News : लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के मिरगी गांव में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवती की पहचान गांव के बृजिया टोला (लकड़ाकोना) निवासी आदिम जनजाति समुदाय की रीमा बृजिया (20 वर्ष) के रूप में हुई है. वह गांव के स्व. सस्तू बृजिया की बेटी थी. उसने अपने दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली.

 

इसे भी पढ़ें


खबर लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया था. परिवार के लोग भी इस घटना से हैरान हैं. महुआडांड़ थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का सही पता चल पायेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही