Latehar News : पुलिस ने लातेहार रेलवे स्टेशन की पार्किंग के पास एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्ता सूचना के आधार पर की गई. तलाशी में युवक के पास से 752 ग्राम गांजा बरामद किया गया. वह गांजा लेकर बिक्री करने तरवाडीह गांव की ओर जा रहा था. युवक की पहचान घासी टोला (तरवाडीह) निवासी महादेव प्रसाद गुप्ताप के रूप में की गयी है.
लातेहार की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इसे भी पढ़ें
थाना प्रभारी अशोक पासवान ने बताया कि एसपी को सूचना मिली थी कि लातेहार से गांजा लेकर एक युवक तरवाडीह की ओर जा रहा है. इसके बाद एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने रेलवे स्टेशन पार्किंग के समीप महादेव प्रसाद गुप्ता को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा. तलाशी में उसके पास से 752 ग्राम गांजा, 61 पीस चिलम रोल, 55 पीस चिलम थ्राइस रोल, 22 पीस चिलम, तीन प्लास्टिक पाउच में चिलम गिट्टी, दो बंडल प्लास्टिक पाउच व एक लाइटर बरामद किया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

