Search

 
 
 

Latehar News :  चलती ट्रेन में चढ़ने के क्रम में युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर

सीआइसी सेक्‍शन के बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड के बरवाडीह रेलवे स्‍टेशन में एक युवक चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया. रेलवे पुलिस और स्‍थानीय लोग तुरंत उसे बरवाडीह सामुदायिक अस्‍पताल ले गए, जहां प्राथमिक इलाज कर उसे मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया.
 
Latehar News

Latehar :  सीआइसी सेक्‍शन के बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड के बरवाडीह रेलवे स्‍टेशन में एक युवक चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया. रेलवे पुलिस और स्‍थानीय लोग तुरंत उसे बरवाडीह सामुदायिक अस्‍पताल ले गए, जहां प्राथमिक इलाज कर उसे मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया. 

Uploaded Image

 

घटना मंगलवार की रात तकरीबन साढ़े आठ बजे की है. युवक की पहचान पलामू के चैनपुर निवासी मिथिलेश कुमार (39) के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसान, वह डालटनगंज से बीडीएम ट्रेन में सवार हुआ था. 

 

ट्रेन जब बरवाडीह रेलवे स्‍टेशन पहुंची तो वह समोसा लेने के लिए उतरा. तभी ट्रेन खुल गयी. ट्रेन को खुलता देख वह दौड़कर ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया और असंतुलित होकर गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही