Search

 
 
 

Ranchi : लोअर बाजार इलाके में आधी रात चला विशेष अभियान, अड्डेबाजी करने वालों को दी गई चेतावनी

जिले के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात विशेष अभियान चलाया गया. थाना प्रभारी लव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कांटाटोली स्थित वाईएमसीए गली और कुरैशी मोहल्ला में गश्ती की.  अभियान के दौरान पुलिस ने इलाके में गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी. साथ ही, बेवजह झुंड बनाकर अड्डेबाजी कर रहे लोगों को सख्त चेतावनी दी गई.
 

Ranchi :  जिले के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात विशेष अभियान चलाया गया. थाना प्रभारी लव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कांटाटोली स्थित वाईएमसीए गली और कुरैशी मोहल्ला में गश्ती की.  अभियान के दौरान पुलिस ने इलाके में गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी. साथ ही, बेवजह झुंड बनाकर अड्डेबाजी कर रहे लोगों को सख्त चेतावनी दी गई. 

 

थाना प्रभारी लव सिंह ने कहा कि लोअर बाजार थाना क्षेत्र में किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि या अड्डेबाजी को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.  उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि यदि क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति या असामाजिक तत्व दिखाई दे, तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

 

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी नियमित रूप से विशेष अभियान जारी रहेंगे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही