Search

 
 
 

Latehar News : ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Latehar News : जानकारी के अनुसार गौतम तूरी चंदवा के देवनदिया गांव में अपने नानी के घर आया था. रेलवे ट्रैक में उसका क्षत विक्षत पड़े होने की जानकारी स्‍थानीय लोगों ने उसके परिजनों को दी. घटना की सूचना चंदवा पुलिस को भी दी गयी.
 
फाइल फोटो

Latehar News : सीआइसी सेक्‍शन के बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड के टोरी और लातेहार रेलवे स्‍टेशन के बीच रेलवे ट्रैक से एक युवक का शव बरामद किया गया है. उसकी पहचान पेशरार ग्राम निवासी गौतम तूरी के रूप में की गई है.

 

 

जानकारी के अनुसार गौतम तूरी चंदवा के देवनदिया गांव में अपने नानी के घर आया था. रेलवे ट्रैक में उसका क्षत विक्षत पड़े होने की जानकारी स्‍थानीय लोगों ने उसके परिजनों को दी. घटना की सूचना चंदवा पुलिस को भी दी गयी.

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्‍जे में लेकर अग्रेतर कार्रवाई कर रही है. प्रथम दृष्‍टया किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत होने का कयास लगाया जा रहा है. बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही