Search

 
 
 

Latehar News : वज्रपात से युवक की मौत, शौच के लिए घर से निकला था बाहर

Latehar News : घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. अजय की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया. मृतक के छोटे-छोटे बच्चे हैं. पिता की अचानक मौत से बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
 
फाइल फोटो

Latehar News : जिले के मनिका प्रखंड में सोमवार की रात वज्रपात की चपेट में आने से अजय उरांव (30) की मौत हो गई. मंगलवार को लातेहार सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

जानकारी के अनुसार, अजय लातेहार थाना क्षेत्र के नेवाड़ी (कैमा) ग्राम निवासी था. वह अपनी पत्नी के साथ मनिका थाना क्षेत्र के पटना गांव स्थित अपने ससुराल गया था. सोमवार की रात शौच के लिए घर से बाहर निकला था. इसी दौरान अचानक तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई.

 

घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. अजय की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया. मृतक के छोटे-छोटे बच्चे हैं. पिता की अचानक मौत से बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की. अचानक हुई इस घटना से गांव और परिजनों में शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को नियमानुसार सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही