Latehar News : जिले के मनिका थाना क्षेत्र में एक 30 वर्षीय युवक की पेड़ से गिरकर मौत हो गई. उसकी पहचान थाना क्षेत्र के बंदुआ ग्राम के तीनमुहान टोला निवासी नागेंद्र यादव के रूप में की गई है.जानकारी के अनुसार नागेंद्र यादव दातुन तोड़ने के लिए एक पेड़ पर चढ़ा था. लगातार हो रही बारिश के कारण पेड़ गीला था. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पेड़ से जमीन पर गिर गया.
आनन फानन में उसे मनिका स्वास्थ्य केद्र लाया गया. यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मनिका पुलिस को दी गयी. मनिका पुलिस अस्पताल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लातेहार भेज दिया. घटना के बाद से ही परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है.