Search

 
 
 

Latehar News : वज्रपात से युवक की मौत, दो लोग घायल

हेरहंज प्रखंड के घूरे गांव में शनिवार की देर शाम हुए वज्रपात की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दयानंद साव, संदीप साव व बबलू यादव घूरे स्थित एक खेत में बैठे थे. इसी दौरान तेज बारिश होने लगी. इसी दौरान अचानक वज्रपात हुआ और तीनों चपेट में आ गए.
 
घटना के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़.

Latehar : लातेहार जिले के हेरहंज प्रखंड के घूरे गांव में शनिवार की देर शाम हुए वज्रपात की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार, हेरहंज के दयानंद साव, संदीप साव व बबलू यादव घूरे स्थित एक खेत में बैठे थे. इसी दौरान तेज बारिश होने लगी. बचने के लिए वे लोग पास के बरगद के पेड़ के नीचे चले गए. इसी दौरान अचानक वज्रपात हुआ और तीनों चपेट में आ गए.


स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां डॉ सुरेंद्र कुमार ने जांच के बाद दयानंद साव को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल बबलू यादव व संदीप साव को प्राथमिक उपचार के बाद रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया.

 


बताया गया कि दयानंद साव की एक साल पूर्व ही शादी हुई थी. वह आठ बहनो का इकलौता भाई था. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही