Search

 
 
 

Latehar News : हाइवा- कार की टक्कर से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

चतरा रांची राष्ट्रीय उच्च पथ पर बालूमाथ थाना क्षेत्र में एक हाइवा और एक कार की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान चतरा जिला मुख्यालय के शहादत चौक के बिंड मोहल्ला निवासी मो जुल्फेकार के रूप में की गई है.
 

Latehar: चतरा रांची राष्ट्रीय उच्च पथ पर बालूमाथ थाना क्षेत्र में एक हाइवा और एक कार की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान चतरा जिला मुख्यालय के शहादत चौक के बिंड मोहल्ला निवासी मो जुल्फेकार के रूप में की गई है. 

 

 

जबकि कार में सवार मृतक का भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसके पांव की हड्डी टूट गई है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेजने की तैयारी कर रही है. दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है. मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच चुके हैं.

 

जिसके बाद दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने टमटमटोला के पास सड़क जाम कर दिया और प्रशासन से उचित कार्रवाई तथा सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग कर रहे हैं. सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है. सूचना मिलने पर बालूमाथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा बुझाकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है.

 

पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क किनारे खड़े हाईवा के पीछे से कार टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ है.पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही