Search

 
 
 

Latehar News : वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

Latehar News : घटना गुरूवार की रात तकरीबन 10-11 बजे की है. युवक की पहचान मुरपा गावं निवासी आयुष यादव के रूप में की गयी है. वह अपने माता पिता का एकलौता बेटा था. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
 
युवक के मौत के बाद आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

Latehar News : जिले के बालुमाथ थाना क्षेत्र के बालूमाथ-मुरपा सड़क पर एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. इससे गुस्‍साये ग्रामीण व परिजनों ने शुक्रवार को मुरपा चौक पर सड़क जाम कर दिया है.

 

 

घटना गुरूवार की रात तकरीबन 10-11 बजे की है. युवक की पहचान मुरपा गावं निवासी आयुष यादव के रूप में की गयी है. वह अपने माता पिता का एकलौता बेटा था. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बताया जाता है कि आयुष यादव बालूमाथ से अपने घर मुरपा लौट रहे थे. इसी दौरान ललकागड़ा के समीप एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. 

 

घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बालुमाथ सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में डा दयानंद कुमार ने प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को मुरपा चौक पर सड़क जाम कर दिया. ग्रामीण अज्ञात वाहन एवं चालक की पहचान कर कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही