Search

 
 
 

Latehar News : लातेहार में सड़क हादसे में बाइक सवर युवक की मौत, दूसरा घायल

Latehar News: विज्ञान नायक छठ पर्व पर लातेहार सदर थाना क्षेत्र के सोतम गांव में अपने रिश्तेदार के यहां आया था. वह बुधवार को एक अन्य युवक नागेंद्र नायक के साथ बाइक से सरयू की ओर घूमने गया था. इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.
 
शोकाकुल परिजन व अन्य.

Latehar News : लातेहार जिला मुख्‍यालय से सटे सरयू पथ (गारू) पर सड़क दुर्घटना में एक युवक विज्ञान नायक की मौत हो गयी. जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक घायल हो गया. विज्ञान नायक गढ़वा जिले के बघवार गांव का रहने वाला था. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. पत्नी और अन्य  परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

 

इसे भी पढ़ें


मिली जानकारी के अनुसार, विज्ञान नायक छठ पर्व पर लातेहार सदर थाना क्षेत्र के सोतम गांव में अपने रिश्तेदार के यहां आया था. वह बुधवार को एक अन्य युवक नागेंद्र नायक के साथ बाइक से सरयू की ओर घूमने गया था. इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. 


इस हादसे में विज्ञान नायक की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि नागेंद्र नायक घायल हो गया. उसका इलाज एक निजी अस्पकताल में चल रहा है. सूचना मिलते ही गारू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही