Search

 
 
 

Latehar News : टीबी उन्मूलन में युवाओं की भागीदारी जरूरी- सिविल सर्जन

Latehar News: सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो ने बताया कि जोश टीम के माध्यम से युवाओं को टीबी के लक्षण, बचाव, समय पर जांच व पूर्ण उपचार के प्रति जागरूक किया जाएगा.
 
कार्यक्रम में भाग लेते सिविल सर्जन व अन्य.

Latehar News : लातेहार सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो ने कहा कि टीबी उन्मूलन में युवाओं की भागीदारी व सक्रिता जरूरी है. केंद्र सरकार की पहल पर इसके लिए 'जोश' (जॉइंट स्क्वाड फॉर हेल्थ) दलों का गठन किया गया है. डॉ खलखो गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जोश टीम के राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ के मौके पर लातेहार में आयोजित समारोह में बोल रहे थे.

 

इसे भी पढ़ें


 उन्होंने बताया कि जोश टीम के माध्यम से युवाओं को टीबी के लक्षण, बचाव, समय पर जांच व पूर्ण उपचार के प्रति जागरूक किया जाएगा. इस दौरान पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने टीबी उन्मूलन के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया. जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. जगदीश प्रसाद ने कहा कि युवाओं की सक्रिय सहभागिता से समाज में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ेगी. कार्यक्रम में डीपीएम निर्मल कुमार दास, जिला कार्यक्रम समन्वयक  मदन लाल गुप्ता, मो. इमरान सहित अन्य मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही