Search

Latehar News : छोटकी चौकी जुलूस में युवाओं ने दिखाएं हैरतअंगेज करतब

Latehar : गुरूवार को जिला मुख्यालय में मुर्हरम की नवमी के अवसर पर कई अखाड़ों के द्वारा छोटकी चौकी का पारंपरिक जुलूस निकाला गया. अंसार नगर करकट और अमवाटीकर से निकाली गयी जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए. दोनो जुलूस का मिलान थाना चौक में हुआ.
 
यहां पारंपरिक खेलों और युद्ध कला का प्रदर्शन किया गया. जुलूस के दौरान युवाओं ने लाठी-डंडों के साथ विभिन्न पारंपरिक व हैरतअंगेज करतब दिखाएं और लोगों का ध्यान आकर्षित किया. मुहर्रम की नवमी का यह जुलूस हजरत इमाम हुसैन, उनके छह महीने के पुत्र हजरत अली असगर और उनके भाई हजरत अब्बास की शहादत की याद में निकाला जाता है.

मौके पर अंसार नगर करकट से अयुब अंसारी, पूर्व सदर नसीरुद्दीन अंसारी, वार्ड पार्षद आरिफ अंसारी, इस्लाम अंसारी, अब्दुल गफ्फार अंसारी, सरफराज मुखिया सहित कई गणमान्य लोग जुलूस में शामिल हुए.

वहीं अम्वाटीकर से रिजवान अंसारी, मजीद खान, शहीद खान, गुड्डू अंसारी, जावेद खान और शरीक खान समेत सैकड़ों लोगों की सहभागिता रही.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही