Search

 
 
 

लातेहारः बनवारी साहू कॉलेज की NSS इकाई ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

प्राचार्य पीके तिवारी ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलायी. उन्होंने विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन कने की अपील की. कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनायें यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण ही होती हैं.
 

Latehar : लातेहार के बनवारी साहू महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूता अभियान चलाया गया. इस दौरान प्राचार्य पीके तिवारी ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलायी. उन्होंने विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन कने की अपील की. कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनायें यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण ही होती हैं.


उन्होंने कहा कि नाबालिगों को हर्गिज वाहन नहीं चलाना चाहिये. वैसे छात्र जो बाइक ले कर महाविद्यालय आते हैं उन्हें अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवा लेने व हेलमेट पहन कर महाविद्यालय आने की अपील की. एनएसएस के नोडल अधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने भी सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की. मौके पर महाविद्यालय के प्रो नरेश पांडेय,  प्रो  सीमा,  प्रो हरि प्रसाद, प्रो संजीत कुमार, इशरत बानो, तुलेश्वर कुमार उरांव, ओम प्रकाश गुप्ता, रेणु कुमारी समेत कॉलेज के अन्यत व्या ख्या ता, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही