Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : पलामू एसीबी ने अमीन को 7 हजार रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

पलामू एसीबी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने गारू अंचल कार्यालय (लातेहार) में पदस्थापित अमीन मुनिदेव सिंह को सात हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. एसीबी की टीम अमीन को अपने साथ मेदिनीनगर स्थित एसीबी कार्यालय ले गई.
Advertisement
Advertisement

Latehar :  पलामू एसीबी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. गारू अंचल कार्यालय (लातेहार) में पदस्थापित अमीन मुनिदेव सिंह को सात हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. टीम अमीन को अपने साथ मेदिनीनगर स्थित एसीबी कार्यालय ले गई. 

 

जानकारी के अनुसार, जमीन की ऑनलाइन रसीद काटने के एवज में अमीन ने सात हजार रुपए की मांग की थी. जिसकी शिकायत वादी विशाल कुमार ने की थी.

 

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया, जिसमें घूस मांगे जाने की बात सही पाई गई. इसके बाद जाल बिछाया और अमीन को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही