Search

 
 
 

रांची: देवनिका हॉस्पिटल में स्माइल ट्रेन का नया क्लेफ्ट केयर सेंटर शुरू

रांची स्थित देवनिका हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में स्माइल ट्रेन इंडिया के सहयोग से नया क्लेफ्ट केयर सेंटर शुरू किया गया है.
 

Ranchi : रांची स्थित देवनिका हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में स्माइल ट्रेन इंडिया के सहयोग से नया क्लेफ्ट केयर सेंटर शुरू किया गया है. इस केंद्र में कटे होंठ और तालू से पीड़ित बच्चों के लिए पूरे वर्ष निःशुल्क सर्जरी की सुविधा उपलब्ध रहेगी. सर्जरी की जिम्मेदारी प्रसिद्ध प्लास्टिक सर्जन डॉ. अनंत सिन्हा संभालेंगे.

 

स्माइल ट्रेन वर्ष 2000 से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के क्लेफ्ट उपचार में सहयोग कर रही है. संस्था ने झारखंड में अब तक 14 हजार से अधिक निःशुल्क सर्जरी में सहायता दी है, जबकि देशभर में 7 लाख 50 हजार से ज्यादा ऑपरेशन का समर्थन किया है. संस्था स्थानीय डॉक्टरों को प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराकर स्थायी स्वास्थ्य मॉडल को बढ़ावा देती है.

 

विशेषज्ञों के अनुसार, समय पर उपचार न मिलने से बच्चों को खाने, बोलने और सामाजिक जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में रांची में यह नया केंद्र अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बड़ी राहत साबित होगा. क्लेफ्ट उपचार संबंधी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800 103 8301 जारी किया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही