Search

 
 
 

SNMMCH में 24.94 करोड़ से नया ओपीडी ब्लॉक निर्माण को मंजूरी

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने एसएनएम मेडिकल कॉलेज, धनबाद में प्रस्तावित नए ओपीडी ब्लॉक के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है.
 

Ranchi : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने एसएनएम मेडिकल कॉलेज, धनबाद में प्रस्तावित नए ओपीडी ब्लॉक के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है. यह योजना मौजूदा न्यू पीजी ब्लॉक्स से ऑगमेंटेड रूप में विकसित की जाएगी. इस परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 24,94,55,347 रुपये निर्धारित की गई है.

 

इसे एसएनएम मेडिकल कॉलेज के स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. प्रस्तावित योजना के तहत न्यू ओपीडी ब्लॉक ऑगमेंटेड पीजी-1, पीजी-2 और पीजी-3 ब्लॉकों का निर्माण किया जाएगा. 

 

इसके अतिरिक्त रैंप सुविधा, विद्युत कार्य, प्लंबिंग, फायर फाइटिंग सिस्टम, एचवीएसी कार्य, हॉर्टिकल्चर, माइनर ऑपरेशन थियेटर, एमजीपीएस कार्य, अस्पताल फर्नीचर, कर्टेन एवं आईवी हैंगर सिस्टम, प्रशासनिक फर्नीचर, सीएसएसडी, साइनेज, लॉन्ड्री इक्विपमेंट और आर्ट वर्क सहित अन्य आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चरल कार्य भी शामिल किए गए हैं.

 

परियोजना की कुल लागत में जीएसटी, एल-सेस एवं जेएसबीसीसीएल प्रभार को भी जोड़ा गया है, जिसके बाद ग्रैंड टोटल 24.94 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है. योजना का क्रियान्वयन झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के माध्यम से किया जाएगा और कार्य का निष्पादन निर्धारित वित्तीय नियमों एवं स्वीकृत प्राक्कलन के अनुरूप होगा.

 

विभागीय निर्देशों के अनुसार, योजना की निगरानी एवं व्यय का सत्यापन निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाएगा और कार्य तीन माह की अवधि में पूर्ण कराने का लक्ष्य रखा गया है. सरकार का मानना है कि नए ओपीडी ब्लॉक के निर्माण से धनबाद सहित आसपास के जिलों के मरीजों को बेहतर और विस्तारित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही