Latehar News: पलामू डीआईजी किशोर कौशल ने मंगलवार को बरवाडीह थाना का निरीक्षण किया. थाना परिसर में उन्हें पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया. डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण की समीक्षा की. उन्होंने उग्रवाद व अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए एक रणनीति के तहत सामूहिक रूप से कार्य करने का निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें:
उन्होंथने अनुमंडल थाना क्षेत्र के विभिन्नश थानों में लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. साथ ही वारंट-कुर्की के निष्पादन, अपराध नियंत्रण तथा क्षेत्र में पुलिस गश्त की स्थिति की समीक्षा की. थाना निरीक्षण के दौरान उन्हों ने थाना के विभिन्न अभिलेखों, मालखाना, हाजत व थाना परिसर समेत अन्य व्यवस्थाओं की जांच की.
थाना परिसर को साफ सुधरा एवं यहां आने वाले ग्रामीणों की समस्याओं को संवेदनशीलता से साथ सुनने और समस्याओं का निराकरण करने का निर्देश दिया. मौके पर थाना प्रभारी अनुराग कुमार, सब इंस्पेक्टर समेत एसएन ओझा, उपेंद्र सिंह, सुनील मंडल, संजय चौधरी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

