Search

 
 
 

लातेहारः जिला कांग्रेस का मीडिया प्रभारी बनने पर पंकज तिवारी का हुआ स्वागत

जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष गुंजर उरांव ने कहा कि पंकज तिवारी पार्टी के निष्ठावान व समर्पित सिपाही रहे हैं.
 

Latehar : पंकज तिवारी को लातेहार जिला कांग्रेस का मिडिया प्रभारी बनाया गया है. पार्टी के जिला कार्यालय में गुरुवार को आयोजित  कार्यक्रम में पंकज तिवारी का जोरदार स्वागत किया गया. कांग्रेसियों ने ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया. जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष गुंजर उरांव ने कहा कि पंकज तिवारी पार्टी के निष्ठावान व समर्पित सिपाही रहे हैं. वह कांग्रेस में तीन दशकों से निःस्वार्थ कार्य करते आ रहे हैं.

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि पंकज तिवारी लम्बे समय से मीडिया प्रभारी के पद कार्य करते रहे हैं. युवा कांग्रेस लातेहार विधानसभा अध्यक्ष शहादत हुसैन टिंकू ने पार्टी आलाकमान के निर्णय का स्वागत किया. समारोह में लातेहार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मोती उरांव, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र उरांव, बरवाडीह विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू, बेतला के पूर्व मुखिया संजय सिंह, कामगार कर्मचारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष कामिल अंसारी,  अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रब्बानी हुसैन, मनोज सिंह आदि मौजूद थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही