Search

 
 
 

लातेहार: एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधारोपण हुआ

एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत चार जुलाई को राष्ट्रीय सेवा योजना बनवारी साहू महाविद्यालय, लातेहार  के तत्वाधान में पौधारोपण का आयोजन किया गया.  इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार तिवारी, कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद, माय भारत केंद्र लातेहार के जिला युवा अधिकारी कंचन कुमारी आदि ने भाग लिया
 

Latehar : एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत चार जुलाई को राष्ट्रीय सेवा योजना बनवारी साहू महाविद्यालय, लातेहार  के तत्वाधान में पौधारोपण का आयोजन किया गया.  इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार तिवारी, कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद, माय भारत केंद्र लातेहार के जिला युवा अधिकारी कंचन कुमारी आदि ने भाग लिया.  महाविद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार तिवारी ने स्वयंसेवकों से कहा कि अपने मां के नाम से एक पौधा अवश्य लगावे. उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व असंतुलित पर्यावरण के कारण चिंतित है. पर्यावरण को संतुलित करने के लिए पेड़ लगाना जरूरी है. 

 

उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में एक जुलाई से सात जुलाई तक जागरूकता कार्यक्रम एवं छात्राओं के बीच पौधारोपण कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है. अपील की जा रही है कि अधिक की अधिक अपने अपने घरों एवं आसपास पौधा रोपण करें. कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक अपने-अपने गांव में पौधारोपण का कार्य कर रहे हैं

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही