Search

 
 
 

लातेहार : पुलिस ने की बर्बरता से पिटाई, युवक रिम्स रेफर

 
Latehar:  इन दिनों शहर मे सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. वाहन चेकिंग अभियान तो पहले भी चलते रहे हैं, लेकिन इस बार जैसी दुगर्ति आम लोगों की हुई वैसी कभी नहीं हुई. वाहन चेकिंग के दौरान डंडा भांजना मानो पुलिस का सगल बन गया हो. गत बुधवार को जिला मुख्यालय के थाना चौक के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान शहर के एक वरीय समाजसेवी के पौत्र प्रशांत उपाध्याय की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बर्बरता पूर्वक पिटायी कर दी. प्रशांत शहर के वरीय अधिवक्ता प्रदीप उपाध्याय का भतीजा है और आइसीआइसीआई बैंक लातेहार में कार्यरत है. पिटाई के बाद जब पुलिस कर्मियों का मन नहीं भरा तो वे प्रशांत को चार घंटे हाजत में बंद रखा. पीड़ित युवक ने बताया कि वह अपने एक मित्र के साथ जा रहा था. बाइक में पीछे बैठा हुआ था. हालांकि उनके पास हेलमेट नहीं था. अचानक पुलिस आयी और उसे बाइक से उतार कर अभद्रता करने लगी. इसे भी पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-two-miscreants-arrested-for-bombing-and-extortion-in-the-name-of-cobra-gang/">रांचीः

कोबरा गैंग के नाम पर बमबाजी और रंगदारी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

पुलिस ने की अभद्रता, पीड़ित को रिम्स किया गया रेफर

युवक ने कहा कि ठीक है हेलमेट नही है. जो फाइन होता है उसे लीजिए. लेकिन आपको मारने का अधिकार नही है. इसके बाद पुलिस भड़क गयी और उसे सड़क पर ही पीटने लगी. इस घटना को देखने के लिए थाना के पास काफी भीड़ जमा हो गयी. स्थानीय लोगों ने युवक के परिजनों को इसकी सूचना दी. वे तुरंत वहां पहुंचे. लेकिन उनकी भी किसी ने एक नहीं सुनी. रात तकरीबन 11 बजे उस युवक को हाजत से छोड़ा गया. उसे तत्काल युवक को अस्पताल लाया. यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-if-bjp-has-strength-then-cbi-should-investigate-dhullu-mahatos-property-santosh-singh/">धनबाद

: भाजपा में दम है तो ढुल्लू महतो की संपत्ति की सीबीआई जांच कराए- संतोष सिंह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही