Search

लातेहार: पुलिस ने एक साल पहले गुम हुए मोबाइल को ढूंढा, मालिक को सौंपा

Latehar: लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र के मिंटू उरांव ने सपने में भी नहीं सोचा था कि एक वर्ष पहले गुम हुआ, उसका मोबाइल उसे दोबारा मिल सकेगा. लेकिन पुलिस की तत्‍परता और साइबर व टेक्‍निकल सेल की मदद से मिंटू उरांव का खोया मोबाइल उसे एक वर्ष बाद मिल गया. मनिका पुलिस ने उसे उसका मोबाइल सौंप दिया है.
 
मनिका थाना क्षेत्र के अवराटांड़ ग्राम निवासी मिंटू उरांव ने मनिका थाना में एक आवेदन दिया कि उसका मोबाइल एक वर्ष पहले गुम हो गया था. आवेदन मिलने के बाद थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास के नेतृत्‍व में थाना के एएसआई मिश्रा मांझी ने साइबर थाना और टेक्निकल सेल की मदद से गुम हुए उस मोबाइल को बरामद कर लिया. 

पुलिस ने शुक्रवार को मनिका थाना पुलिस ने मिंटू को बुलाकर उसका खोया मोबाइल उसे वापस कर दिया. मिंटू उरांव ने इस कार्य  के लिए पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही