Search

 
 
 

जमशेदपुर में बैंक डकैती के बाद लातेहार पुलिस अलर्ट

Latehar News : उन्‍होंने बताया कि दुकानों में सीसीटीवी को सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया था. श्री गुप्‍ता ने बताया कि उन्‍होने खुद बैंकों में जा कर सुरक्षा उपायों का जायजा लिया था. अब इस घटना के बाद पुलिस एक बार फिर सक्रिय हो गयी है.
 
पुलिस अलर्ट मोड

Latehar News : जमशेदपुर में हुई बैंक डकैती के बाद लातेहार जिला में पुलिस अलर्ट मोड पर है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्‍ता ने बताया कि लातेहार में पिछले महीने ही बैंक के अधिकारियों के साथ बैठक कर बैंकों की सुरक्षा की समीक्षा की थी. 

 

 

उन्‍होंने बताया कि दुकानों में सीसीटीवी को सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया था. श्री गुप्‍ता ने बताया कि उन्‍होंने खुद बैंकों में जा कर सुरक्षा उपायों का जायजा लिया था. अब इस घटना के बाद पुलिस एक बार फिर सक्रिय हो गयी है. 

 

बैंकों के सामने क्‍यूआर कोड लगाया गया है, जिसे पुलिस कर्मी स्‍कैन कर मुख्‍यालय को रिर्पोट करते हैं. उन्‍होंने बताया कि घटना के बाद से पेट्रोलिंग बढ़ा दी गयी है. वहीं बरवाडीह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विरेंद्र कुमार राम ने बताया कि उन्‍होंने पिछले जून माह में प्रखंड के कई बैंकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्‍यवस्‍था का जायजा लिया है.

 

 इस घटना के बाद बैंकों की सुरक्षा के लिए गस्त बढ़ा दी गई है.  हालांकि बैंको के बंदी के कारण शाखा प्रबंधकों से बात नहीं हो पायी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही