Search

 
 
 

लातेहार पुलिस ने तीन फरार आरोपियों के घरों पर चिपकाया इश्तेहार

लातेहार पुलिस ने तीन फरार आरोपियों के घरों पर इश्तेहार चिपकाए हैं. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई. तीनों आरोपियों पर आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और 17 सीएलए जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है.
 

Latehar : लातेहार पुलिस ने तीन फरार आरोपियों के घरों पर इश्तेहार चिपकाए हैं. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई. तीनों आरोपियों पर आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और 17 सीएलए जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है. 

 

पुलिस ने महुआडांड़, बारेसांढ़ और छिपादोहरथाना में दर्ज विभिन्न कांडों के आरोपियों के घरों पर परिजन और ग्रामीणों की मौजूदगी में न्‍यायालय द्वारा निर्गत इश्‍तेहार चिपकाया. इनमें बबलू राम (अरवल, बिहार निवासी), राजू भुइयां (डंडई, गढ़वा निवासी) और अनिल तूरी उर्फ उज्जवल तूरी (पेशरार, लोहरदगा निवासी) शामिल हैं.

 

पुलिस ने सभी फरार आरोपियों को न्‍यायालय में आत्‍समपर्ण करने की चेतावनी दी है और कहा गया कि अगर वे आत्‍मसमपर्ण नहीं करते हैं तो न्‍यायायल के आदेश के बाद कुर्की जब्‍ती की कार्रवाई की जायेगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही