Search

 
 
 

Latehar News: पुलिस ने सुरक्षा को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

पुलिस ने ग्रामीणों में सुरक्षा का भाव पैदा करने एवं सुरक्षा व्‍यवस्‍था सुदृढ़ करने के उदेश्‍य से सोमवार को एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाया.
 
Latehar News

Latehar: पुलिस ने ग्रामीणों में सुरक्षा का भाव पैदा करने एवं सुरक्षा व्‍यवस्‍था सुदृढ़ करने के उदेश्‍य से सोमवार को एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाया. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर जिले के छिपादोहर थाना पुलिस ने नावाडीह माध्यमिक विद्यालय में स्कूली बच्चों के साथ एक संवाद सत्र का आयोजन किया.

इसे भी पढ़ें: 

पुलिस के द्वारा छात्रों को यातायात सुरक्षा और साइबर क्राइम की जानकार दी गयी. उन्‍होने छात्रों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. कहा क‍ि जब तक छात्र बालिग नहीं हो जाते है, तब तक बाइक या अन्‍य वाहन चलाना कानूनी अपराध है. 

Uploaded Image

साइबर अपराध की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने साइबर ठगों के द्वारा आजमाये जाने वाले विभिन्‍न हथकंडों की जानकारदी और इसे अमल में लाने की बात कही.

 

कार्यक्रम में अंधविश्‍वास उन्‍मूलन की जानकार दी गयी. इसके अलावा किसी भी आपता स्थित में मदद के लिए डायल 112 के उपयोग की जानकारी दी गयी. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्‍यापक व अन्‍य शिक्षक मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही