Latehar News : जिला क्रिकेट संघ, लातेहार के तत्वावधान में रविवार को जिला स्टेडियम में लातेहार प्रीमियर लीग का आगाज हुआ. उद्घाटन मैच लातेहार सुपर किंग और पीआर किंग के बीच खेला गया. समाचार लिखे जाने तक मैच जारी था.
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद और अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया. सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. इसके बाद उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने बल्ले से शॉट लगाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया.
इसे भी पढ़ें
मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है. उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं.
उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने कहा कि लातेहार में क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन यह दर्शाता है कि जिले में क्रिकेट के प्रति लोगों में काफी उत्साह है. उन्होंने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उन्हें उचित मंच प्रदान करने की है. नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने भी खिलाडि़यों को शुभकामनाएं दी.
कार्यक्रम के दौरान जिला खेल पदाधिकारी अविनेश त्रिपाठी, जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, सचिव अमलेश सिंह तथा कार्यकारिणी सदस्य सह भारी उद्योग मंत्रालय के स्वतंत्र निदेशक एवं अधिवक्ता प्रदीप कुमार उपाध्याय ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया.
इस अवसर पर राकेश कुमार दुबे, मुरली प्रसाद, रामदेव सिंह, आशीष नाथ शाहदेव, शैलेश कुमार, आनंद सिंह, आर्सेन तिर्की, मुकेश पांडेय, जावेद अख्तर और अनूप प्रसाद समेत लातेहार जिला क्रिकेट संघ के कई सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद थे.

