Search

 
 
 

लातेहार : मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत

बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड पर महुआमिलान रेलवे स्टेरशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से एक रेलकर्मी की मौत हो गई. मृतक की शिनाख्त अरविंद कुमार के रूप में की गई है. दिवगंत कुमार झारखंड के हजारीबाग के रहने वाले थे.
 

Latehar : बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड पर महुआमिलान रेलवे स्टेरशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से एक रेलकर्मी की मौत हो गई. मृतक की शिनाख्त अरविंद कुमार के रूप में की गई है. दिवगंत कुमार हजारीबाग के रहने वाले थे. 

 

घटना की सूचना रेलवे ने उनके परिजनों को दे दी है. जानकारी के अनुसार अरविंद कुमार महुआमिलान के अस्थायी केबिन में कार्यरत थे. वे एक मालगाड़ी को पास करा रहे थे. इसी दौरान वे उक्तव मालगाड़ी की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

 

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे. निरीक्षक प्रभारी रंजीत रंजन सहाय ने मौके पर पहुंच  कर मुआयना किया. उन्हों ने कहा कि रेलवे घटना के हर एक पहली की जांच कर रही है. यह मानवीय भूल है या फिर कोई तकनीकि गड़बड़ी थी, यह जांच के बाद ही सामने आ पाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही