Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः छठी बार निर्विरोध राजद जिला अध्यक्ष बने रामप्रवेश यादव

Latehar : रामप्रवेश यादव छठी बार लातेहार जिला राजद अध्य,क्ष चुने गये हैं. सोमवार को चंदवा प्रखंड के पथ निर्माण विभाग विश्रामागार में हुई पार्टी की बैठक में उन्हें निर्विरोध जिला अध्याक्ष चुना गया. बतौर चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता व सह चुनाव प्रभारी ईश्वरी महतो मौजूद थे. भोगता ने चुनावी प्रक्रिया व उम्मीदवारों के लिए पार्टी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी. जिला अध्यक्ष पद के लिए एक मात्र निवर्तमान जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने ही नामांकन किया. इस प्रकार श्री यादव सर्वसम्मति से लगातार छठी बार जिलाध्यक्ष चुन लिए गये. चुनाव प्रभारी ने उन्हें प्रमाणपत्र दिया व माला पहनाकर स्वागत किया.

रामप्रवेश यादव ने कहा कि जिस आशा व विश्वास के साथ प्रदेश कमेटी ने उन्हें   यह दायित्व सौंपा है, उसका वे पूरी निष्ठा से निर्वहन करेगें. मौके पर  बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष प्रीत लाल यादव, चंदवा प्रखंड अध्यक्ष राशिद खान, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष निजाम अंसारी, गारू प्रखंड अध्यक्ष अलाउद्दीन खलीफा, सरयू प्रखंड अध्यक्ष सुरेश राम, मनिका प्रखंड अध्यक्ष दामोदर यादव, हेरहंज प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र यादव, प्रदेश महासचिव अजय चंद्रवंशी, रंजीत यादव, युवा जिला अध्यक्ष दीपक यादव, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश राम, देवांश यादव, व्यास यादव, मदन यादव, नेसार अंसारी, दीपक नाथ शाहदेव, भोला सिंह, चिंटू कुमार, अनिल विश्वकर्मा, जगनारायण माली, संतोष कुमार,हरिहर यादव, अजीत श्रीवास्तव, बबलू गिरी, वीरेंद्र यादव, दिलीप यादव, अजय कुमार गुप्ता, राजेश रजक, दशरथ यादव, ज्योति सिंह, चंद्र मोहन यादव, रामकुमार यादव आदि मौजूद थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही