Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः साक्षी गैस एजेंसी का कार्यालय खुलने से उपभोक्ताओं को राहत

जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम ने बताया कि प्रशासन द्वारा मांगी गयी जानकारी व जरूरी दस्तामवेज जमा करने के बाद डीसी ने एजेंसी का कार्यालय खोलने की अनुमति दे दी.
Advertisement
Advertisement

Latehar : लातेहार शहर के रेलवे स्टे्शन रोड में बाइपास चौक के पास स्थित साक्षी गैस एजेंसी का कार्यालय शुक्रवार को खोल दिया गया. इससे उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है. ज्ञात हो कि मिल रही शिकायतों के आधार पर डीसी उत्कीर्ष गुप्ताा के निर्देश पर साक्षी गैस एजेंसी का कार्यालय गुरुवार को सील कर दिया गया था.

 


जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम ने बताया कि प्रशासन द्वारा मांगी गयी जानकारी व जरूरी दस्तामवेज जमा करने के बाद डीसी ने एजेंसी का कार्यालय खोलने की अनुमति दे दी. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि घरेलू रसोई गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए जिले की सभी गैस एजेंसियों के लाइसेंस व उनके ग्राहकों की सूची व संख्या का सत्याापन किया जा रहा है. उन्होंने एजेंसियों को रसोई गैस का अवैध रूप से भंडारण नहीं करने व समय पर उपभोक्ताीओं को सिलेंडर उपलब्धा कराने का निर्देश दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही