Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरी, मां सरस्वती की भी होगी आराधना

Latehar: गणतंत्र दिवस की तैयारी लातेहार में पूरी कर ली गयी है. मुख्य झंडोतोलन समारोह सुबह 9.05 बजे जिला स्टेडियम में होगा. उपायुक्त भोर सिंह यादव तिरंगा फहराएंगे. जिला स्टेडियम में होने वाले परेड और मार्च पास्ट की भी तैयारियां कर ली गयी है. पूर्व संध्या पर उप विकास आयुक्त सुरेंद्र कुमार वर्मा ने जिला स्टेडियम पहुंच पर तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने स्टेडियम में अतिथियों के बैठने की जगह और अन्य सुविधायें उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय">https://lagatar.in/national-voters-day-simdega-latehar-and-jamtara-dcs-honored-by-the-governor/">राष्ट्रीय

मतदाता दिवस : राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए सिमडेगा, लातेहार व जामताड़ा डीसी

विद्या की देवी की होगी आराधना

26 जनवरी को विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना होगी. इसकी भी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. सभी पूजा संघ और शैक्षणिक संस्थानों में मां सरस्वती के दर्शन के लिए पट खोल दिये जाएंगे. शहर के विभिन्न पूजा संघों के द्वारा मां सरस्वती की पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गयी है. सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय में सरस्वती पूजा की आराधना होगी. शहर के ज्योति संघ, दीपक संघ, अमरदीप सिंह, नागर संघ, टाउन संघ के अलावा राजकीय पोलिटेक्निक, राजकीय मध्य विद्यालय बाजार, आश्रम, चंदनडीह, करकट समेंत चिल्ड्रेंस कान्वेंट, लातेहार पब्लिक स्कूल, बालिका व बालक उच्च विद्यालय आदि विद्यालयों में सरस्वती पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गयी है. इसे भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-20-years-imprisonment-for-the-lover-accused-of-kidnapping-and-misbehaving-with-a-minor-girlfriend/">धनबाद:

नाबालिग प्रेमिका के अपहरण व दुराचार के आरोपी प्रेमी को 20 वर्ष कैद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही