Search

 
 
 

लातेहार : स्‍टंटबाजों से लोग परेशान, एक बाइक सवार स्‍टंटबाज का पैर टूटा

शहरवासी इन दिनों बाइक स्‍टंटबाजों से काफी परेशान हैं. आये दिन किसी ने किसी इलाके में स्‍टंटबाजों के कारण सड़क दुर्घटनाओं की खबर मिलती है. स्‍टंटबाजों में स्‍कूल व कॉलेज की युवकों की संख्‍या अधिक होती है.
 

Latehar  : शहरवासी इन दिनों बाइक स्‍टंटबाजों से काफी परेशान हैं. आये दिन किसी ने किसी इलाके में स्‍टंटबाजों के कारण सड़क दुर्घटनाओं की खबर मिलती है. स्‍टंटबाजों में स्‍कूल व कॉलेज की युवकों की संख्‍या अधिक होती है. नाबालिगों को भी स्‍टंटबाजी करते देखा जा सकता है. शनिवार को शहर के रेलवे स्‍टेशन रोड में जलता मोड़ के पास मोटरसाइकिल से करतब दिखा रहा एक युवक सड़क पर गिर कर घायल हो गया. उसका एक पैर टूट गया. 

 

 

 

जानकारी के अनुसार, एक नाबालिग बाइक सवार रेलवे स्‍टेशन से लातेहार की ओर मोटरसाइकिल (जेएच 1919ई- 2322) से स्‍टंटबाजी करते हुए आ रहा था. प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि वह अपनी बाइक से करतब दिखा रहा था और अपनी मोटरसाइकिल का अगला पहिया सड़क से ऊपर उठा लिया था. इसी दौरान उसने मोटरसाइकिल से अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क पर गिर गया. 

 

इस दुर्घटना में उसका एक पैर टूट गया. उसे  जलता मोड़ के पास ही एक निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया. बाइक सवार स्‍टंट कर न सिर्फ वह अपनी जान को जाखिम में डाल रहे हैं, बल्कि आसपास के लोगों के जीवन को भी खतरे में डाल रहे हैं. स्‍थानीय लोगों ने ऐसे स्‍टंटबाज बाइक सवारों को पकड़ कर सड़क सुरक्षा के तहत कार्रवाई करने की मांग पुलिस व जिला परिवहन पदाधिकारी से की है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही