Search

 
 
 

अनजान लड़की के हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए मसीहा बने सलमान खान, शेयर किया किस्सा

एक्यर सलमान खान सिर्फ अपनी फिल्मों और सुपरस्टारडम के लिए ही नहीं, बल्कि अपने दरियादिली के लिए भी जाने जाते है. उनकी दरियादिली के कई किस्से पहले भी सामने आ चुके हैं
 

Lagatar desk : एक्यर सलमान खान सिर्फ अपनी फिल्मों और सुपरस्टारडम के लिए ही नहीं, बल्कि अपने दरियादिली के लिए भी जाने जाते है. उनकी दरियादिली के कई किस्से पहले भी सामने आ चुके हैं,अब इसी बीच  कर्नाटक की रहने वाली रीना राजू ने अपना एक इमोशनल अनुभव शेयर किया है.जिसने सभी का दिल छू लिया.

 

 

मुश्किल वक्त में मिला सलमान का साथ

रीना राजू, जिनका दो बार हार्ट ट्रांसप्लांट हो चुका है, बताती हैं कि उनके जीवन के सबसे कठिन दौर में सलमान खान उनके साथ खड़े रहे. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि जब उनका पहला हार्ट ट्रांसप्लांट होने वाला था, तब उन्होंने सलमान को मैसेज किया था.

 

हैरानी की बात यह है कि उस समय सलमान ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग कर रहे थे, फिर भी उन्होंने न सिर्फ जवाब दिया बल्कि सर्जरी की रात उन्हें फोन भी किया. दोनों के बीच करीब 2 घंटे तक बातचीत हुई, जिसमें सलमान ने रीना और उनके परिवार का हौसला बढ़ाया.

 

सर्जरी से पहले 2 घंटे की बातचीत

रीना इस पल को याद करते हुए भावुक हो जाती हैं. उनके अनुसार,सलमान ने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए प्रेरित किया और मुश्किल समय में अकेला महसूस नहीं होने दिया.

 

दो साल बाद भी नहीं भूले सलमान

पहले ट्रांसप्लांट के बाद रीना करीब दो साल तक सलमान के संपर्क में नहीं रहीं. लेकिन जब उन्होंने दोबारा मैसेज किया, तो सलमान ने तुरंत उन्हें पहचान लिया और उनकी हिम्मत बढ़ाई.

 

घर बुलाया, रेस 3 के सेट पर ले गए

साल 2018 में रीना पहली बार सलमान से मिलीं. यह मुलाकात उनके लिए यादगार बन गई. सलमान ने उन्हें अपने घर बुलाया, जहां उन्होंने साथ में वक्त बिताया, गाने गाए और जश्न मनाया.
इतना ही नहीं, सलमान उन्हें अपनी फिल्म रेस 3 के सेट पर भी लेकर गए और पूरा दिन उनके साथ बिताया.

 

बीइंग ह्यूमन की साइकिल की गिफ्ट

 

सलमान ने रीना को अपनी बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन की एक सफेद साइकिल भी गिफ्ट की. खास बात यह थी कि उन्हें याद था कि रीना ने सालों पहले इस बारे में मैसेज किया था.

पहले भी कर चुके हैं कई नेक काम

सलमान खान लंबे समय से अपनी संस्था बीइंग ह्यूमन के जरिए जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे हैं.इतना ही नहीं, उन्होंने साल 2010 में एक बच्ची की जान बचाने के लिए बोन मैरो डोनेट किया था, और ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय सेलिब्रिटी बने थे.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही