Search

Latehar : मारवाड़ी युवा मंच के संयोजक रितेश महलका उत्कृष्ट कार्य के लिए हुए सम्मानित

Latehar : मारवाड़ी युवा मंच के झारखंड प्रांतीय संयोजक (एंबुलेंस, शववाहिनी, फ्रीजर बॉक्स व ऑक्सीजन प्रकल्प) सह लातेहार जिला मुख्या़लय निवासी रितेश महलका को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है. दुमका जिले के नोनीहाट में आयोजित मारवाड़ी युवा मंच के दो दिवसीय सांगठनिक कार्यशाला में श्री महलका को सम्मानित किया गया.
 
Latehar News

Uploaded Image

इसे भी पढ़े..

श्री महलका मारवाड़ी युवा मंच, लातेहार के जिला सचिव भी हैं. कार्यशाला के दूसरे दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम जैन ने श्री महलका को विशेष सेवा सम्मान से सम्मानित किया. उन्हें युवा भवन ट्रस्ट की ट्रस्टीशिप का दायित्व भी सौंपा गया.

इससे पहले कार्यशाला के पहले दिन श्री महलका को  एयर एम्बुलेंस व पार्थिव शरीर सम्मानपूर्वक परिवहन सेवा की जानकारी पूरे संगठन के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर मिला. उनकी प्रस्तुति को उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों ने काफी सराहा.

रितेश महलका ने इन उपलब्धियों का श्रेय अपनी होम शाखा, वरिष्ठजनों व संगठन के सभी साथियों को दिया. उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि झारखंड प्रांत व संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के समर्पण का सम्मान है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही