Search

 
 
 

लातेहार: 27वें उपायुक्त‍ के रूप में संदीप कुमार ने संभाला पदभार

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संदीप कुमार ने लातेहार जिले के 27 वें उपायुक्त के रूप में पदभार संभाल लिया है. बता दें कि इससे पूर्व उपायुक्त  उत्कार्ष गुप्ताद का कोडरमा में स्थामनातंरण हो गया है. नव नियुक्त उपायुक्तप संदीप कुमार इससे पहले झारखंड लोक सेवा आयोग में बतौर सचिव के पद पर तैनात थे.
 

Latehar: भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संदीप कुमार ने लातेहार जिले के 27 वें उपायुक्त के रूप में पदभार संभाल लिया है. बता दें कि इससे पूर्व उपायुक्त  उत्कार्ष गुप्ताद का कोडरमा में स्थामनातंरण हो गया है. नव नियुक्त उपायुक्तप संदीप कुमार इससे पहले झारखंड लोक सेवा आयोग में बतौर सचिव के पद पर तैनात थे.


बता दें, संदीप कुमार साल 2014 के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं. पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त उपायुक्त ने कहा कि लातेहार जिले में विकास योजनाओं में तेजी लाते हुए, उन्हें धरातल पर सफल रूप प्रदान करना पहली प्राथमिकता रहेगी. 


उन्होंपने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास रहेगा. उन्होंने कहा कि वे जिले की बेहतरी एवं आम जनों के कल्याण के लिए सदैव तत्परता से कार्य करेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही