Search

 
 
 

लातेहार : धनतेरस-दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, SP ने लिया जायजा दिए निर्देश

Latehar: जिले में धनतेरस और दीपावली के त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. लातेहार के एसपी कुमार गौरव ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं. एसपी कुमार गौरव ने बताया कि धनतेरस और दीपावली के दौरान बाजारों में लोगों की भारी भीड़ होती है.
 

Latehar: जिले में धनतेरस और दीपावली के त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. लातेहार के एसपी कुमार गौरव ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं.
एसपी कुमार गौरव ने बताया कि धनतेरस और दीपावली के दौरान बाजारों में लोगों की भारी भीड़ होती है. ऐसे में किसी भी प्रकार की परेशानी या अप्रिय घटना न हो, इसके लिए जिले भर में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.

 

 ट्रैफिक और अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान 

 

एसपी ने विशेष रूप से दो महत्वपूर्ण बिंदुओं पर फोकस करने के निर्देश दिए हैं, जिनमें  भीड़भाड़ के कारण यातायात जाम की समस्या न हो, इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया है, ताकि आम जनता को आवागमन में कोई परेशानी न हो.
बाजारों में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए आपराधिक तत्वों की सक्रियता बढ़ सकती है.

इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस पूरी तरह से सतर्क है. किसी भी तरह की चोरी, छिनतई या अन्य आपराधिक घटना को रोकने के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और गश्त बढ़ाई गई है.

 

 संदेहास्पद गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करें 

 

एसपी कुमार गौरव ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे लगातार निगरानी रखें और किसी भी संदेहास्पद गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करें. जिलेवासियों से भी शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने और किसी भी असामान्य बात की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही