Latehar : जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और महुआडांड़ प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष पास्कल गिर्धा का निधन हो गया है. उन्होंने सोमवार की रात करीब नौ बजे अंतिम सांस ली. पास्कल गिर्धा का अंतिम संस्कार आज मंगलवार की दोपहर महुआडांड़ स्थित उनके पैतृक आवास में किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें
पास्कल गिर्धा के निधन पर मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने शोक प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने लंबे समय तक पार्टी एवं संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दीं. उनके योगदानों को हमेशा याद रखा जायेगा. पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह ने कहा कि दिवगंत पास्कल गिर्धा ने संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में उल्लेखनीय योगदान दिया.
कांग्रेसी नेता के निधन पर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि इफ्तखार अहमद, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष भानू प्रसाद, जिला सचिव अजय प्रसाद, जिला महासचिव रामनरेश ठाकुर, आदिवासी जिला अध्यक्ष अजित पाल कुजूर, जिला महासचिव किशोर तिर्की, जिला सचिव कोमल किंडो, महुआडांड़ प्रखंड अध्यक्ष अभय मिंज, मंडल अध्यक्ष नुरुल हसन अंसारी आदि ने शोक प्रकट किया और दिवगंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है.

