Search

 
 
 

लातेहार : जतरा मेले में चाऊमीन खाने से कई बच्चे बीमार

सदर थाना क्षेत्र के टेमकी गांव में जितिया पर्व पर लगे बासी जतरा मेले में चाऊमीन खाने से करीब 35 बच्चे फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए हैं. उल्टी-दस्त और पेटदर्द की शिकायत के बाद सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बीमार बच्चों की उम्र तीन वर्ष से 15 वर्ष के बीच है. समय पर इलाज होने के कारण सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं.
 

Latehar : सदर थाना क्षेत्र के टेमकी गांव में जितिया पर्व पर लगे बासी जतरा मेले में चाऊमीन खाने से करीब 35 बच्चे फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए हैं. उल्टी-दस्त और पेटदर्द की शिकायत के बाद सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 

चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर जय प्रकाश जायसवाल नेबताया कि सभी बच्चे फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए थे. समय पर इलाज होने के कारण सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं. बीमार बच्चों की उम्र तीन वर्ष से 15 वर्ष के बीच है. 

 

सभी बच्चों ने ठेले पर खाया था चाऊमीन

जानकारी के अनुसार, जितिया जतरा के दूसरे दिन बासी जतरा मेला लगा था, जिसमें कई बच्चे घूमने गए थे. यहां एक ठेले पर सभी बच्चों ने चाऊमीन खाया था, जिसके बाद सभी अचानक बीमार पड़ गए.  बच्‍चों की स्थिति गंभीर को देख पंचायत के पूर्व मुखिया राजेश उरांव और जिप  सदस्य विनोद उरांव ने एम्बुलेंस से सभी बच्चों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही