Search

 
 
 

लातेहार: हर्षोल्लास से मनाई जाएगी सीता नवमी, आयोजन समिति का गठन

जिले के बरवाडीह प्रखंड में सीता नवमी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी. आयोजन की तैयारी एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए प्रांतीय संगठन मंत्री चितरंजन की अध्यवक्षता में विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की बैठक पंचमुखी शिव मंदिर में आयोजित की गयी.
 

Latehar: जिले के बरवाडीह प्रखंड में सीता नवमी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी. आयोजन की तैयारी एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए प्रांतीय संगठन मंत्री चितरंजन की अध्यवक्षता में विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की बैठक पंचमुखी शिव मंदिर में आयोजित की गयी. 

 


बैठक में सीता नवमी के आयोजन के लिए कमिटी का गठन किया गया. श्यामली शर्मा को प्रखंड के मातृशक्ति की संयोजिका एवं अर्चना कुमारी को दुर्गा वाहिनी की संयोजिका बनाया गया. जिला संगठन मंत्री संजय तिवारी ने संगठन के विस्तार एवं इसके उपयोगिता की जानकारी दी. 


उन्होंने बताया कि वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन पुष्य नक्षत्र में महाराजा जनक, जब यज्ञ भूमि तैयार करने के लिए हल जोत रहे थे, तब धरती से माता सीता का प्राकट्य हुआ था. इस दिन व्रत करने और माता सीता की पूजा करने से पारिवारिक कलह-क्लेश दूर होते हैं और रोग से मुक्ति मिलती है. साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है.  


बैठक में जसमनी, रंजू देवी, प्रियंका देवी, लालती देवी, रिंकी देवी समेत दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही