Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः स्टेट बार काउंसिल का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

मतदान प्रक्रिया जिला अधिवक्ता संघ भवन में पर्यवेक्षक अतुल कुमार तिवारी की देखरेख में संपन्न हुई. पंजीकृत 131 अधिवक्ताओं में से 103 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. सबसे पहले मतदान करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता राजमणि प्रसाद को सम्मानित किया गया.
Advertisement
Advertisement

Latehar : लातेहार में गुरुवार को झारखंड स्टेट बार काउंसिल का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. मतदान प्रक्रिया जिला अधिवक्ता संघ भवन में पर्यवेक्षक अतुल कुमार तिवारी की देखरेख में संपन्न हुई. पंजीकृत 131 अधिवक्ताओं में से 103 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. सबसे पहले मतदान करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता राजमणि प्रसाद को सम्मानित किया गया.


चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंस से संपन्न कराने के लिए अधिवक्ता संघ भवन परिसर व आसपास पुलिस के जवान तैनात किये गये थे. पीठासीन पदाधिकारी सह जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव ने बताया कि झारखंड स्टेट बार काउंसिल के कुल 25 पदों के लिए चुनाव कराया गया. इनमें से 23 सदस्यों का चयन मतदान से किया जायेगा. शेष दो सदस्यों को मनोनीत किया जायेगा. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही