Latehar : लातेहार के बिशुनपुर रोड स्थित महिला डिग्री कॉलेज में इन दिनों नीलांबर-पीतांबर विश्वुविद्यालय की स्नाकतक (सत्र 2023-27) तृतीय सेमेस्टीर की परीक्षा चल रही है. शनिवार को परीक्षा के दौरान एक छात्र हीरामन गंझू की तबीयत अचानक बिगड़ गयी. आनन-फानन में उसे एंबुलेंस से सदर अस्पताल ले जाया गया. डॉ अभिषेक अंकुर ने उसका इलाज किया.
छात्र हीरामन गंझू के पिता का नाम मेधना गंझू है. छात्रों का आरोप है कि परीक्षा हॉल में न तो पंखा की व्यहवस्थान है, न ही पानी की समुचित व्य्वस्थाा है. छात्र इस प्रचंड गरमी में बिना पंखा के परीक्षा दे रहे हैं. अन्य कई छात्रों की भी तबीयत गर्मी के कारण बीमार हो चुके हैं. एनएसयूआई ने परीक्षा केंद्र की बदहाली पर कड़ा ऐतराज जताया है. जिला उपाध्यक्ष रौशन साहू ने कहा कि यह विश्वविद्यालय की लापरवाही है. उन्होंपने केंद्र पर बिजली व पानी की समुचितद व्यहवस्थाय करने की मांग की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment