Search

लातेहारः झारखंड में व्यवस्था परिवर्तन जरूरी- केएन त्रिपाठी

समारोह का उद्घाटन करते पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी व अन्य.

Latehar : पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा कि झारखंड में व्यवस्था परिवर्तन बहुत ही आवश्यक है. प्रदेश के हर जिला व अंचल में भ्रष्टानचार व्यापक रूप ले चुका है. अधिकारी सिर्फ जनता का शोषण व दोहन में लगे हैं. त्रिपाठी चार अप्रैल को लातहेार जिले की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर जिला निर्माण संघर्ष समिति के तत्वाववधान में आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे.


उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में अव्यवस्था का आलम है. सरकारी अधिकारी घूस देकर पोस्टिंग करा रहे हैं. ऐसे अधिकारी जनता का शोषण कर रहे हैं. अंचल कार्यालय में और अधिक भ्रष्टाचार है. म्यूटेशन व जमीन के दस्तावेज ऑनलाइन कराने में बिना घूस दिये काम नहीं होता. जिले में जमीन सर्वे में काफी गड़बड़ी हुई है. जमीन संबंधी गड़बड़ि‍यों की जानकारी लेने के लिए 18 अप्रैल को रैयतों के साथ बैठक करेंगे.

 


इससे पहले मुख्य अतिथि केएन त्रिपाठी, संघर्ष समिति के संरक्षक रामनाथ चंद्रवंशी, संयोजक मुरली प्रसाद, शिक्षा विद ईश्वरी मेहता, त्रिभुवन पांडेय, अधिवक्ता सुनील कुमार, गोपाल प्रसाद ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. अतिथियों को बुके व अंग वस्त्र  भेंट किया गया. कार्यक्रम में लातेहार जिला निर्माण में भूमिका निभाने वालों को सम्मानित किया गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//