Search

 
 
 

लातेहार : युवती के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म के बाद गांव में तनाव का माहौल

सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक आदिवासी युवती के साथ दुष्‍कर्म की घटना के बाद गांव में तनाव की स्थित‍ि उत्‍पन्‍न हो गया है. ग्रामीणों ने आरोपी युवकों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है.
 

Latehar : सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक आदिवासी युवती के साथ दुष्‍कर्म की घटना के बाद गांव में तनाव की स्थित‍ि उत्‍पन्‍न हो गया है. ग्रामीणों ने आरोपी युवकों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. मामला प्रकाश में आने के बाद  पुलिस ने इस संबंध में ने चार लोगों को हिरासत में लिया है. दुष्‍कर्म की घटना पिछले गुरूवार को हुई है. शनिवार के पीडि़ता के परिजनों ने सदर थाना में मामले की जानकारी दी. 

 

जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के गांव में एक आदिवासी युवती वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने गयी थी.जहां से गांव के कुछ लड़कों ने युवती को पकड़ कर जबरदस्‍ती जंगल की ओर ले गये और उसके साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किया. 

 

इस घटना को अंजाम देने के बाद सभी युवक उस युवती को जंगल में छोड़ कर भाग गये. बाद में रात में ही किसी प्रकार वह लड़की अपने घर पहुंची और परिेजनों को घटना की जानकारी दी. शनिवार को परिजनों ने सदर थाना में पहुंच कर घटना की जानकारी दी और आरोपियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई करने की मांग की. 

 

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्‍परता दिखायी और छापामारी कर चार संदिग्‍ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्‍हा ने  बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई प्रारंभ की है. पीडि़ता का मेडिकल चेकअप कराने के लिए सदर अस्‍पताल भेजा गया है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही