Search

 
 
 

लातेहार : जंगली हाथी का आतंक, वृद्ध को पटककर मार डाला

जिले के चदंवा थाना क्षेत्र में जंगली हाथी का आतंक जारी है. माल्‍हन पंचायत के पिपराटोली में हाथी ने एक वृद्ध को पटक पटककर मार डाला है. मृतक की पहचान टिबरू गंझू के रूप में की गई है.
 

Latehar : जिले के चदंवा थाना क्षेत्र में जंगली हाथी का आतंक जारी है. माल्‍हन पंचायत के पिपराटोली में हाथी ने एक वृद्ध को पटक पटककर मार डाला है. मृतक की पहचान टिबरू गंझू के रूप में की गई है. 

 

शनिचरिया ने घटना के संबंध में बताया कि उनके पति टिबरू गंझू रात में घर से बाहर शौच करने गये थे. लेकिन घर नहीं लौटे. काफी देर होने पर खोजबीन की तो टिबरू लहुलुहान अवस्‍था में खेतों में मिले.

 

लातेहार की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

 

वन विभाग ने सहायता राशि व ग्रामीणों में टॉर्च बांटे

घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार को वन क्षेत्र के पदाधिकारी नंदकुमार महतो गांव पहुंचे और शनिचरिया देवी को तत्‍काल सहायता के रूप में 40 हजार रूपये दिये. उन्‍होंने बताया कि कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद शेष राशि दी जायेगी. 

 

नंदकुमार महतो ने बताया कि जंगलों में हाथी घूम रहे हैं. उन्‍होंने ग्रामीणों से जंगलों में अकेले या रात में नहीं जाने की अपील की है. महतो ने बताया कि ग्रामीणों के बीच 10 टॉर्च का भी वितरण किया गया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही