Search

 
 
 

लातेहार : डीसी ने विद्युत विभाग की योजनाओं की समीक्षा की, दिए कई निर्देश

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में विद्युत परियोजना से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में मुख्यमंत्री उज्जवल झारखंड योजना और पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना के तहत चल रहे कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की.
 

Latehar : उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में विद्युत परियोजना से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में मुख्यमंत्री उज्जवल झारखंड योजना और पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना के तहत चल रहे कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की. इस दौरान डीसी ने योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये 

 


उपायुक्त ने कहा कि ये दोनों योजनाएं जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता सुधारने और सर्वसुलभ बिजली उपलब्ध कराने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने संबंधित कार्य एजेंसियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कार्यों को पूर्ण करने और गुणवत्ता के साथ कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

 


उपायुक्त ने विद्युत आपूर्ति, सुदृढ़ बिजली-व्यवस्था के अलावा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर विद्युत आपूर्ति को सुदृढ़ करने का निर्देश विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, विद्युत कार्यपालक अभियंता राजदेव मेहता व अन्‍य संबंधित उपस्थित थे.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही